आशीष त्रिवेदी, जनवरी 21 -- यूपी की ड्राफ्ट मतदाता सूची में 72 लाख ऐसे मतदाता हैं, जिनकी आयु में अपने माता-पिता से 15 साल व उससे भी कम का अंतर है। जबकि शादी की न्यूनतम आयु लड़की की 18 साल व लड़के की 21 वर्ष है। ऐसे में मतदाता सूची में माता-पिता की आयु से उनके बच्चों के इस अजब-गजब अंतर से सभी हैरान हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल में नोबल पुरस्कार विजेता व अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन की उम्र और उनकी मां की आयु में 15 साल से भी कम अंतर होने पर नोटिस जारी किया गया। उसके बाद ऐसी विसंगतियों पर देश भर में चर्चा भी छिड़ गई है। सॉफ्टवेयर की मदद से ऐसी गड़बड़ियां पकड़ी गईं, जिसमें आयु का अंतर बहुत कम आया है। इसे तार्किक विसंगति (लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी) की श्रेणी माना जा रहा है। इस श्रेणी में यूपी में कुल 2.22 करोड़ मतदाता आते हैं। मतदाता सूची के विशेष गहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.