एटा, जनवरी 8 -- अलीगढ़ में आयोजित यूपीसीसीएल टूर्नामेंट में विजेता टीम को दस लाख और उप विजेता टीम को पांच लाख रुपये से पुरुस्कृत किया जाएगा। फरवरी माह में राष्ट्रीय स्तर के इस क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को चार-चार हजार रुपये से पुरुस्कृत किया जाएगा। ईडन पार्क में 15 फरवरी से होने वाले इस टूर्नामेंट के आयोजक टीम में शामिल कुलदीप सिंह, वरुण शर्मा ने बताया क्षेत्र में पहली बार राष्ट्रीय स्तर का कोई क्रिकेट टूर्नामेंट हो रहा है। दिन-रात दोनों समय में खेला जाएगा। इसमें प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट को 350 सीसी की एक बाइक, बेस्ट बेट्समैन और बॉलर को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। मोस्ट छह और चार खिलाड़ियों को पचास-पचास हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने को ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था है। आयोजकों ...