इटावा औरैया, फरवरी 4 -- सैफई, संवाददाता। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग द्वारा जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। यह आयोजन वैश्विक थीम पर आधारित रहा। जिसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, रोगियों को भावनात्मक एवं सामाजिक समर्थन देना था। कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो. डॉ. रमाकांत ने कैंसर से सफलतापूर्वक जंग जीत चुके मरीजों को सम्मानित किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह ने उपस्थित कैंसर सर्वाइवर्स को प्रोत्साहित किया। युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी विभाग के छात्रों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने कैंसर की रोकथाम, प्रारंभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.