इटावा औरैया, फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत वघुईया के प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय ने ग्राम पंचायत वघुईया को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से गोद लेने की घोषणा की। कार्यक्रम में संकायाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आदेश कुमार ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों और बचाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, तेजी से वजन कम होना या लगातार कमजोरी महसूस हो तो तुरंत टीबी की जांच करानी चाहिए। टीबी की जांच और उपचार की सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क हैं, इसलिए समय पर जांच और नियमित इलाज बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय ...