लखनऊ, जनवरी 9 -- दोस्त को खुद के अपहरण का मैसेज भेजकर यूपीपीसीएल के मुख्य अभियंता कार्यालय के सहायक रजनीश के भागने के मामले में पुलिस की तफ्तीश में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस ने उसके बैंक खाते की तफ्तीश की तो पता चला कि एक साल में 35 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। मंगलवार को लखनऊ से छोड़कर जाने के दौरान उसने 25 हजार रुपये एटीएम से निकाले भी हैं। कृष्णानगर पुलिस की एक टीम रजनीश की लोकेशन के आधार पर कौशाम्बी में उसकी तलाश कर रही है। एसीपी रजनीश वर्मा ने जल्द ही उसकी बरामदगी का दावा किया है। इसके साथ ही पुलिस टीम यह पता कर रही है कि इतने रुपयों का ट्रांजेक्शन रजनीश ने कैसे और कहां से किया? मंगलवार को वह अपने दोस्त को अपहरण का मैसेज भेजकर बस से कौशाम्बी चला गया था। सीसी फुटेज से इसका राजफाश हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.