प्रयागराज, मई 12 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सीधी भर्ती के 50 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी नौ जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों में त्रुटि संशोधन के लिए 16 जून तक का मौका दिया गया है। सभी आवश्यक अभिलेखों सहित ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी 23 जून की शाम पांच बजे तक जमा करनी होगी। आयुष होम्योपैथी विभाग के तहत होम्योपैथी महाविद्यालय में प्राचार्य के दो, प्रोफेसर के चार और रीडर (उपाचार्य) के 12 पदों पर भर्ती होगी। आयुष यूनानी विभाग में रीडर (उपाचार्य) के सात और प्राध्यापक के 11 पदों जबकि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी के एक पद पर चयन होना है। संग्रहालय निदेशालय में सहायक निदेशक (पुरातत्व) व सहायक निदेशक (कलात्मक वस्तुएं) के एक-एक पद जबकि संग्रहालयाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.