रांची, मई 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए रांची जिले में 48 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक परीक्षा होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए डीसी और एसएसपी के द्वारा पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के सुगम संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है। निषेधाज्ञा सुबह 7.30 से शाम 7.30 बजे तक जारी रहेगी। इसके तहत पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एक जगह जमा होने पर रोक रहेगी। किसी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग, अस्त्र-शस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.