मधुबनी, दिसम्बर 18 -- जयनगर। जयनगर शहर के वार्ड नम्बर एक पोस्ट ऑफिस रोड निवासी विवेक कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग परीक्षा में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है । उसे ऑल इंडिया 57 वां रैंक मिला है।मैकेनिकल इंजीनियर में चयन हुआ है। विवेक के पिता विनोद कुमार सिंह किसान व मां रेणु देवी गृहणी हैं। दादा स्व. विंदेश्वर प्रसाद सिंह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रह चुके हैं। छोटा भाई विकास कुमार यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। दो बड़ी बहनें लक्ष्मी व विनीता शादीशुदा हैं। विवेक की प्रारंभिक शिक्षा जयनगर के सरस्वती शिशु मंदिर,मैट्रिक प्लस टू हाई स्कूल जयनगर व इंटर आरएन कॉलेज पंडौल में हुई। कोलकाता आसन सोल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। मुख्य परीक्षा 10 अगस्त को हुई थी। बुधवार देर शाम रिजल्ट आया तो परिजन विवेक की शानदार उपलब्धि पर झूम उठे। विक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.