मिर्जापुर, मई 24 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के गिरधर का चौराहा स्थित कमला आर्य कन्या महाविद्यालय में यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से छात्राओं के लगभग आठ लाख 55 हजार 230 रुपये के घोटाले के मामले में शहर कोतवाली की साइबर थाने की पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरु कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने महाविद्यालय के दो प्राचार्य, एक वर्तमान लिपिक, चार यूपीआई आईडी धारकों समेत आठ लोगों से फीस घोटाल के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी की है। लगभग चार साल पहले यानी एक अप्रैल 2021 से महाविद्यालय की बीए प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम, षष्टम समेस्टर अद्यतन तक का प्रवेश शुल्क छात्राओं ने ऑनलाइन यूपीआई ट्रांजैक्शन के माध्यम से जमा किया, लेकिन महाविद्यालय के खाते में फीस की धनराशि जमा ही नहीं किया गया। इसका खुलसा पिछले दिनों महाविद्यालय का हुए ऑडिट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.