संवाददाता, सितम्बर 26 -- यूपी के शाहजहांपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गांव के प्रधान को नामकरण संस्कार में नहीं बुलाए जाने पर इतना गुस्सा आया कि उसने जिस बच्चे का नामकरण था उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक को दरवाजे से खींचकर तीन गोलियां मार दी गईं। लहूलुआन युवक को लोग आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मारे गए शख्स के रिश्तेदारों और मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने प्रधान को पकड़कर जमकर पीटा। पुलिस पिटाई से घायल प्रधान को भी नजदीकी अस्पताल ले गई जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रधान की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मामला शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है। गुरुवार की आधी रात को यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि गांव में एक शख्स के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.