संवाददाता, सितम्बर 20 -- Accident in Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार पलटने से बिसौली के दो सर्राफा कारोबारी युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर युवकों के परिजनों को सूचना दी है। दो युवकों की मौत के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही परिवारीजन दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। हादसा, वजीरगंज थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे स्थित जुलहपुरा भमोरी गांव के पास शुक्रवार रात को हुआ। बिसौली कोतवाली के बुद्ध विहार के रहने वाले सर्राफा कारोबारी स्पर्श गर्ग उर्फ शनि (उम्र 30 वर्ष) पुत्र आलोक गर्ग और बिसौली कस्बे के ही मेन चौराहा कटरा मोहल्ला के रहने वाले दूसरे सर्राफा कारोबारी अंशुल गुप्ता (उम्र 29 वर्ष) पुत्र केशव गुप्ता, कार द्वारा कारोबार के सिलसिले में बरेली गये थे। शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.