रुद्रपुर, मार्च 25 -- सितारगंज, संवाददाता। भाकियू (टिकैत) के यूपी व उत्तराखंड की प्रथम कार्यसमिति में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि किसानों की समस्याओं को लेकर जल्द ही महापंचायत बुलायी जाएगी। पंजाब में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने व किसानों के जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली रिलीज करने की मांग की। इस कार्यसमिति में यूपी और उत्तराखंड के किसान नेता पहुंचे। मंगलवार को सितारगंज के गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा वाले में किसानों की कार्यसमिति में केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। यूपी व राज्य प्रभारी बलजिंदर सिंह मान व यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा समेत किसान वक्ताओं ने कहा कि तीन काले कानून किसानों के दवाब में वापस लिए गए, लेकिन सरकार ने अभी तक एमएसपी गारंटी कानून नहीं बनाया। किसान स्वामीनाथन आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.