मेरठ, जुलाई 14 -- मेरठ। गढ़ रोड स्थित होटल टिम बक टू में यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन यूपी की मेरठ इकाई की त्रिवार्षिक आम सभा संपन्न हुई। सभा में अवनीश कुमार अध्यक्ष, इंजी.नईमुर्रहमान ज़िला सचिव व ललित उपाध्याय कोषाध्यक्ष चुने गए। कर्मचारियों ने यूनियन बैंक में कई वर्षों से भर्ती न होने पर रोष जताया और बेहतर ग्राहक सेवा देने का संकल्प लिया। मुजफ्फरनगर से आये पर्यवेक्षक सुधीर कौशिक व आनंद, हरवीर,विकास, महेश्चंद,अवंतिका, दीपिका, नईमा ,राजा कुमार, मनोज भारद्वाज, प्रवीण कुमार व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.