बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। भाजपा कार्यालय पर शनिवार को यूनियन बजट को लेकर परिचर्चा की गई। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर विशेष फोकस किया गया है। यह बजट 'गोल्डीलॉक्स मोमेंट' में पेश किया गया। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है और महंगाई दर निचले स्तर पर बनी हुई है। सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि यह बजट आर्थिक विकास को गति देने, नागरिकों के क्षमता निर्माण की आकांक्षाएं पूरी करने और सबका साथ, सबका विकास के तीन कर्तव्‍यों से प्रेरित है। इसका लक्ष्‍य प्रत्‍येक परिवार, समुदाय, क्षेत्र ओर सेक्‍टर की संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक पहुंच सुनिश्चित करना है। परिचर्चा के दौरान डॉ विनोद पागरानी, महानगर उपाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि शोभित सक्सैना, नवीन अग्रव...