फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- फरीदाबाद। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर 11 अक्तूबर को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के भिवानी आवास पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। सोमवार को सेक्टर-16 कैनाल कॉलोनी परिसर में बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान देवी सिंह ने की। राज्य मुख्य संगठन सचिव योगेश शर्मा ने कहा कि सरकार सिंचाई विभाग में मंजूरशुदा पदों को समाप्त कर रही है जबकि रकबा बढ़ने के बावजूद नए पद नहीं बनाए जा रहे। उन्होंने पंप ऑपरेटर, फिटर, टर्नर, वेल्डर, चौकीदार आदि की भारी कमी बताते हुए कहा कि नहरों की सफाई और संचालन ठप है। यूनियन ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, वेतन विसंगतियां दूर करने, एलटीसी भुगतान और धुलाई भत्ता बहाल करने की भी मांग की। बैठक में वीरेंद्र डंगवाल, हितेश शर्मा, कुंवर पाल, अजीत सैनी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.