गोड्डा, फरवरी 6 -- पोड़ैयाहाट। यूनिक करियर पब्लिक स्कूल का 15 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिला एसडीएम बैजनाथ उरांव कांग्रेस नेता अजीत महात्मा, समीर दूबे, जीपीएसए रांची के महासचिव रामरंजन कुमार सिंह सुरजीत झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय के निदेशक शशि कुमार ने अंग वस्त्र देकर सभी अतिथियों को स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में अभिभावक एवं आए हुए अतिथियों ने बच्चों को सोशल मीडिया के प्रति दूरी कैसे बनाया जाए उस पर फोकस डाला। इस बीच एसडीएम ने अपने संबोधन में विद्यालय परिवार को साधुवाद देते हुए आए हुए अभिभावक एवं विद्यालय के बच्चों को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृति...