प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज। यूनानी मेडिकल कॉलेज, हिम्मतगंज की ओर से यूनानी डे की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में सोमवार को खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर यूजी और पीजी के छात्र-छात्राओं ने बैडमिंटन, कैरम, शतरंज और टेबल टेनिस में उत्साह से भाग लिया। प्राचार्य डॉ. वसीम अहमद ने कहा खेल गतिविधियां मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों को पाठ्यक्रम संबंधी गतिविधियों के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. नजीब हंज़ला अम्मार, प्रो. मोहम्मद आसिफ हुसैन उस्मानी, प्रो. फजलुर्रहमान काजमी, डॉ. बिलाल अहमद, डॉ. खुर्शीद आलम, डॉ. रखशिनदा बेग मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...