देवरिया, फरवरी 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूनानी विद्वान एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हकीम अजमल खान की जयंती नेशनल यूनानी दिवस के रूप में मनाई गई। बुधवार की शाम शहर के सिविल लाइन रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में यूनानी चिकित्सा पद्धति के विकास, अनुसंधान और जनजागरूकता पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जयराम यादव ने कहा कि हकीम अजमल खान भारत के मशहूर हकीम, समाजसेवी और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने यूनानी चिकित्सा के प्रसार के साथ देश की आजादी के लिए अपना तन-मन-धन समर्पित किया। भारत सरकार द्वारा हर 11 फरवरी को उनकी जयंती को नेशनल यूनानी दिवस के रूप में मनाया जाता है। डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पांडेय ने कहा कि यूनानी चिकित्सा एक प्राचीन एवं परंपरागत चिकित्सा पद्धति है, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा...