कौशाम्बी, मई 13 -- भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला अध्यक्ष चंदू तिवारी की अध्यक्षता में तहसील परिसर में बैठक की। इसके बाद स्वास्थ्य, सड़क और चकबंदी की समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांग की कि चायल सीएचसी को जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। इलाज के लिए आने-जाने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क को अविलंब ठीक कराने की मांग की। वहीं, कस्बा स्थित यूनानी चिकित्सालय का भवन जर्जर हो चुका है। बारिश में खपरैल के भवन से पानी टपकने से दवाएं खराब हो जाती हैं। मखऊपुर गांव चकबंदी प्रक्रिया में है। किसानों के चक की पैमाइश और चकरोड निकालने में विभाग के कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। एसडीएम आकाश सिंह ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.