हल्द्वानी, मार्च 20 -- हल्द्वानी। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के सभी नौ घटकों के द्वारा 24 और 25 मार्च 2025 को 2 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेगा। इसे लेकर 21 मार्च से विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। यूनियन का कहना है कि लंबे समय से उनकी महत्वपूर्ण मांगे लंबित हैं और दूसरी तरफ वित्त विभाग द्वारा बैंक कर्मचारियों की सेवा-शर्तों पर दिन प्रतिदिन नए हमले हो रहे हैं। यूनियन के कुलदीप बवेजा ने बताया कि भारतीय बैंक संघ व मुख्य श्रमायुक्त भारत सरकार को नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला ईकाई के बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा परिसर में प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.