पूर्णिया, जुलाई 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।वन महोत्सव के उपलक्ष्य में यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की पूर्णिया यूनिट द्वारा स्थानीय भट्ठा बंगला मध्य विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। एसोसिएशन के राज्य कोषाध्यक्ष प्रियेश रंजन ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रतिवर्ष वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर वृक्षारोपण किया जाता है। पर्यावरण संरक्षण हेतु कई वर्षों से विभिन्न पोखर की भी सफाई का कार्य किया जा रहा है। एसोसिएशन के जिला यूनिट अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस वर्ष के वन महोत्सव का थीम एक पेड़ मां के नाम को साकार करने के लिए 10 पौधा लगाया गया है। प्रतिवर्ष पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए विभिन्न कार्य किया जाता है। इस अवसर पर एसोसिएशन के यूनिट कोषाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.