कटिहार, जून 30 -- कटिहार, निज संवाददाता एक निजी विद्यालय में संपन्न यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कटिहार इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें असित कुमार गुप्ता अध्यक्ष और सुभाष झा सचिव चुने गए। अध्यक्षता उपाध्यक्ष राकेश कुमार साह ने की। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में बिहार राज्य इकाई से अजय कुमार सिंह और अशोक कुमार तिवारी ने भाग लिया। मुख्य अतिथि बिहार राज्य अध्यक्ष ए के बोस थे। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। संगठन के संवैधानिक नियमों के तहत अध्यक्ष के एक, उपाध्यक्ष के दो, चेयरमैन और कोषाध्यक्ष के एक -एक कुल पांच पदों के लिए सात नामांकन पत्र आए। स्क्रुटनी कमेटी के सदस्यों में शामिल राकेश कुमार साह, खुशबू कुमारी और सतीश कुमार सिंह ने सभी नामांकन पत्रों को वैध पाया। दो प्रत्याशियों ने अ...