कुशीनगर, अक्टूबर 9 -- कुशीनगर। फाजिलनगर निवासी देश दीपक चौहान को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का प्रदेश सचिव नामित किया गया है। उनके इस मनोनयन पर क्षेत्रीय सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस राजा मनोनयन पत्र में लिखा हैं कि आपके पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहमति से आपको प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। आशा है आप पार्टी के नीतियों को आमजन तक पहुंचाते हुए पार्टी के मजबूती के लिए पूरे मनोयोग से काम करेंगे। उनके मनोयन पर राजन शुक्ला, मिथलेश वर्मा, गुलाब चौहान, नसीम अंसारी, गोलू सिंह, आकाश शुक्ला, राज तिवारी, अरबाज अंसारी, प्रिन्स सिंह, आकाश मिश्र आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.