देहरादून, मई 3 -- उत्तरांचल विवि का वार्षिक उत्सव उत्तरांचल यूथ फेस्ट पांच मई से शुरू होगा। इस बार फेस्ट में कई राज्यों व देशों की संस्कृति के सााथ भारतीय ज्ञान परंपरा की भी झलक दिखेगी। साथ ही कई सेलिब्रिटी भी इसमें शामिल होंगे। शनिवार को विवि में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विवि की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवा फेस्ट के पहले दिन केवल भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित कार्यक्रम ही होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों और देशों के विद्यार्थी अपने अपने में राज्य व देश की सांस्कृति झलक भी दिखाएंगे। छात्रों को मंच देने के लिए ओपन माईक गायन प्रतियोगिता, मॉडलिंग व नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही यूयू सुपर स्टार और मिस एंड मिस्टर उत्तरांचल का भी चयन होगा। छह को डीजे चेतस और सात मई को ...