पीलीभीत, जनवरी 12 -- कलीनगर। रामलीला मैदान में कलीनगर यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में विक्का इलेवन पीलीभीत ने नरेश पैंथर्स कलीनगर को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर विक्का इलेवन पीलीभीत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नरेश पैंथर्स कलीनगर की टीम नईम के 56, रोहित के 31, शाहरुख के 16 और अभिषेक के 12 रनों की मदद से 19वें ओवर में 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। विक्का इलेवन की ओर से सद्दाम ने चार विकेट झटके, जबकि बंटी ने दो और अंकित व आतिफ ने एक-एक विकेट लिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्का इलेवन पीलीभीत की शुरुआत मजबूत रही। लारा की शानदार 88 रनों की पारी के साथ हफीज ने 17, बंटी और आतिफ ने 15-15, अंकित ने 12 तथा सद्दाम ने चार रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। विक्का इलेवन ने 15वें ...