मथुरा, जनवरी 25 -- दिल्ली में 2047 तक विकसित भारत विषय को लेकर आयोजित यूथ कॉन्क्लेव में संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता ने भागीदारी कर देश के चुनिंदा राजनीतिक नेताओं, समाजिक उद्यमियों, खिलाड़ी और सांस्कृतिक हस्तियों के साथ अगली पीढ़ी की आकांक्षाओं और चुनौतियों पर चर्चा में भाग लिया। चर्चा में राष्ट्र निर्माण, लचीलापन, शिक्षा, करियर और सार्वजनिक जीवन पर युवाओं के नेतृत्व वाली बातचीत को बढ़ावा देने के लिए यह युवा सम्मेलन एक मील का पत्थर बना। एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू शामिल ने विकसित भारत के लिए युवा दिमागों को प्रेरित करने पर ध्यान केंद्रित किया। दोपहर में सांसद बांसुरी स्वराज, डॉ. हेमांग जोशी और शाम्भवी चौधरी शामिल हुए, जिन्होंने युवाओं के नज़रिए से शासन पर एक दृष्टिकोण पेश किया। कांग...