गोरखपुर, फरवरी 8 -- सचित्र गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। यूथ कांग्रेस ने गोरखपुर महानगर में महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई का अभियान चलाया। प्रदेश सचिव और प्रवक्ता अंकित पाण्डेय टाइगर के नेतृत्व में शनिवार की दोपहर दो बजे शुरू हुए अभियान में टाउनहॉल स्थित महात्मा गांधी, शास्त्री चौक पर लालबहादुर शास्त्री, भीम राव अम्बेडकर और स्वामी विवेकानंद की मूर्तियों की सफाई कर उनका माल्यार्पण किया। अंकित पाण्डेय ने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन और स्वच्छता संदेश से प्रेरणा लेकर युवा कांग्रेस यह अभियान लगातार जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं में स्वच्छता और महापुरुषों के सम्मान की भावना को जागरूक करना है। अभियान में योगेश प्रताप सिंह, सुशांत शर्मा, रवि पाण्डेय, सोनू पासवान, अंकित चौहान, सत्यम सिंह, सुधांशु पाल और आनंद सिंह सहित कई कार्यकर्...