जहानाबाद, मार्च 17 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जिले में प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड निर्गत किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय के आदेशानुसार जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के माध्यम से पंचायत स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डीपीआरओ ने बताया कि उक्त शिविर में वैसे दिव्यांगजन जिनका दिव्यांगता प्रमाणीकरण हो गया है, लेकिन यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड नहीं बना है, वे खुद या अपने परिजनों के माध्यम से आवश्यक कागजात समर्पित कर यूडीआईडी कार्ड बनवा सकते हैं। यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड जो भारत सरकार द्वारा दिव्यांग लोगों के लिए जारी किया जाने वाला एक विशिष्ट पहचान पत्र है यह दिव्यांग व्यक्तियों को वित्तीय सहायता ,स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और रोजगार जैसी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करता है। कार्ड निर्गत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.