पूर्णिया, फरवरी 10 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में की गई। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए 12 से 27 फरवरी तक प्रखंडवार विशेष शिविर आयोजन की तिथि निर्धारित है। इसके आयोजन के लिए सभी प्रखंडों में पत्र प्रेषित किया जा चुका है। आयोजित शिविर में यूडीआईडी कार्ड के साथ-साथ बैट्री चालित ट्राई साइकिल तथा विभिन्न सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग हेतु निःशुल्क आवेदन और ऑनलाइन पंजीकरण भी किया जाएगा। सभी प्रखंडों में शिविर का आयोजन प्रखंड परिसर में सुबह 11 बजे से निर्धारित किया गया है। शिविर में प्रतिनियुक्ति विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ऑफलाइन निर्गत दिव्यांगता प्रमाण ...