बेगुसराय, दिसम्बर 30 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। यूडीआईएसई (यूडायस) 2025-26 के तीनों मॉड्यूल स्कूल प्रोफाइल व फैसिलिटी, शिक्षक मॉड्यूल तथा छात्र मॉड्यूल के आंकड़ों की प्रविष्टि की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। लेकिन, अभी भी 24 हजार 12 बच्चों का ब्योरा दर्ज नहीं हुआ है। यह कुल छात्रों का 4.26 प्रतिशत है। जिले की वर्तमान स्थिति की बात करें तो बेगूसराय जिले में कुल पांच लाख 64 हजार 185 बच्चों की इंट्री यूडायस पोर्टल पर की जानी है। लेकिन, 4.26 प्रतिशत बच्चों की इंट्री नहीं हो सकी है। प्रखंड-वार पेंडिंग आंकड़ों के अनुसार भगवनपुर प्रखंड में 3386 छात्र प्रविष्टियां लंबित हैं, जो कुल का 10.45 प्रतिशत है। साहेबपुर कमाल प्रखंड में 2973 प्रविष्टियां पेंडिंग हैं, जिनका प्रतिशत 7.10 , बखरी प्रखंड में 2475 प्रविष्टियां लंबित पाई गईं, जो 9.11 प्रतिशत है। म...