मेरठ, फरवरी 2 -- सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यू-ट्यूबर शादाब जकाती की टीम एक बार फिर सुर्खियों में है। शादाब जकाती की ऑनस्क्रीन बीवी इरम ने पति पर आरोपों की बौछार कर दी। इरम ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पति पैसा वसूलना चाहता है। कुछ दिन पहले ही इरम के पति खुर्शीद ने पुलिस के पास पहुंचकर तहरीर दी थी। शादाब जकाती पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। अब दोबारा इरम और उसके पति खुर्शीद के बीच तनाव बढ़ गया है। '10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी' फेम शादाब जकाती की टीम एक बार फिर चर्चा में है। शादाब की टीम में शामिल इरम ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वीडियो पोस्ट कर पति खुर्शीद पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। बताया है वह शादाब जकाती की टीम में काम करती है और इसकी एवज में तनख्वाह मिलती है। पति सारी रकम रखना ...