संवाददाता, नवम्बर 10 -- संभल के थाना असमोली क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर कला की यूट्यूबर बहनें महक और परी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोमवार को दोनों बहनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि मुरादाबाद के दो युवक लगातार उन्हें धमका रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महक और परी ने बताया कि इनमें से एक युवक ने कुछ समय पहले उनका इंटरव्यू लिया था। इंटरव्यू के दौरान युवक ने अभद्र और अश्लील बातें की थीं। अब वही युवक और उसका साथी उनके वीडियो बनाने पर रोक लगाने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दोनों यूट्यूबर ने आरोप लगाया कि ये युवक उनकी सोशल मीडिया छवि खराब करने की भी कोशिश कर रहे हैं। महक और परी ने पुलिस से कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.