कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। कम उम्र में ही यूट्यूबर बनने का चस्का किशोरों पर भारी पड़ता जा रहा है। रील और प्रैंक के चक्कर में वे मुसीबत को भी बुला रहे हैं। ऐसा ही मामला कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में सामना आया है, जहां 13 और 14 साल के दो बच्चों ने प्रैंक वीडियो बनने के चक्कर में 10 साल के बच्चे को घेर लिया। फिर उसके घर पर कॉल कर कहलवाया कि उसका अपहरण हो गया है। बच्चे की मां अपने बेटे की बात सुनते ही दहाड़ मारकर रोने लगी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। इस बीच इन्हीं बच्चों में से किसी ने नौ साल के बालक की मां को फोन कर सच्चाई बताई कि वो प्रैंक कॉल थी आपके बच्चे का अपहरण नहीं हुआ है। हम वीडियो बना रहे थे। तब जाकर बच्चे की मां ने राहत की सांस ली। लेकिन इधर, पुलिस ने तफ्तीश आगे बढ़ाई तो दोनों बच्चे पकड़ में आ गए। पीड़ित बच्चे ने भी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.