विकासनगर, अक्टूबर 11 -- विकासनगर में चकराता की तरफ जा रही एक यूटिलिटी वाहन की छत पर सांप दिखने से हडकंप मच गया। बाद में सर्प मित्र को बुलाकर उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया। शनिवार को एक यूटिलिटी वाहन सामान और यात्रियों को लेकर चकराता के लोरली खिखाड़ क्षेत्र की ओर जा रहा था। यूटिलिटी सामान भरने के लिए बाजार में एक होटल के सामने रुका। इसी दौरान कुछ लोगों ने देखा कि वाहन के छत पर एक बड़ा सांप था। जैसी ही इसकी जानकारी अंदर बैठे यात्रियों को मिली तो उनकी सांसे अटक गई और तत्काल बाहर आ गए। सांप को देखने के लिए आसपास भी काफी एकत्रित हो गई। बाद में सर्प मित्र आदिल मिर्जा ने सांप को रेस्क्यू किया। सांप कोबरा प्रजाति का बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.