विकासनगर, जनवरी 2 -- डाकपत्थर स्थित उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की भूमि को यूआईआईडीबी को ट्रांसफर किए जाने के आदेश के विरोध में कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को यूजेवीएनएल के कर्मचारियों ने डाकपत्थर और ढालीपुर बैराज पर प्रदर्शन कर सभा आयोजित की। कर्मचारियों ने कहा कि आदेश निरस्त कराने के लिए यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक को 15 दिन का समय दिया गया था, जिसकी समय सीमा आठ जनवरी को समाप्त हो रही है। इसके बाद भी यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो नौ जनवरी से प्रदेशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा और सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। डाकपत्थर बैराज पर तैनात उपनल और नियमित कर्मचारियों की सभा की अध्यक्षता भगवान प्रसाद ने की, जबकि संचालन जॉनी गुलरिया ने किया। सभा में उपनल कार्मिकों ने समान कार्य के बदले समान व...