विकासनगर, सितम्बर 11 -- उत्तराखंड जल विद्युत निगम यमुना घाटी प्रथम के समस्त कर्मचारी संगठनों ने उपमहाप्रबंधक जल विद्युत निगम से वार्ता के बाद अपना आंदोलन दस दिन के स्थगित कर दिया। चेतावनी दी कि अगर दस दिन में मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। दरअसल, डाकपत्थर कॉलोनी में साफ सफाई और सुरक्षा संबंधित कार्य, कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट एवं आवासों की अर्थिंग आदि विभिन्न 18 सूत्री मागों को लेकर उत्तराखंड जल विद्युत निगम यमुना घाटी के समस्त कर्मचारी संगठन आंदोलित है। गुरुवार को कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना व गेट मीटिंग कर उप महाप्रबंधक जल विद्युत उत्पादन मंडल आदर्श नौटियाल से वार्ता की। इस दौरान प्रबंधन की ओर से अधिशासी अभियंता सिविल मेंटेनेंस महेश अधिकारी, अधिशासी अभियंता मोहम्मद अफजल अरविंद कुमार, आनंद कुमार, दीपे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.