प्रयागराज, जुलाई 21 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के शैक्षिक सत्र 2025-26 में स्नातक (यूजी) में दाखिले के लिए बीते 16 जुलाई से पंजीकरण शुरू है। छठवें दिन सोमवार तक अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए 38442 ने पंजीकरण किया है। इसमें से 19972 ने शुल्क जमा कर दिया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 जुलाई है। इसके बाद स्नातक के पाठ्यक्रमों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से दाखिला शुरू होगा। इस बार खेल और दिव्यांगजन कोटे के अंतर्गत प्रवेश का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को क्रमश: खेल बोर्ड और चिकित्सा बोर्ड की ओर से परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.