मुजफ्फर नगर, जनवरी 25 -- अखिल भारतीय करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठा. धीरज राणा के नेतृत्व में सर्व समाज के लोगों ने शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सौंपा। शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में धरनारत सर्व समाज के लोगों ने ज्ञापन में यूजीसी 2026 को वापस लिए जाने की मांग करते हुए कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव न फैले, ऐसी व्यवस्था लागू हो, यूजीसी सवर्ण छात्र विरोधी कानून में बदलाव हो या रद्द हो, शिक्षण संस्थानों में परीक्षा प्रणाली मे पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे, छात्रों के अधिकारों को संरक्षण होना चाहिए। इस अवसर पर धीरज राणा, अंकुर राणा, मोहित बजरंगी, मांगेराम त्यागी, अजय पुंडीर, बन्टी, बादशाह ठाकुर, शेरपाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.