कौशाम्बी, फरवरी 3 -- यूजीसी के समर्थन में शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालने की तैयारी कर रहे आज़ाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीरुल हसन को प्रशासन ने विकास खंड कड़ा के दरियापुर जीता गांव में हाउस अरेस्ट कर लिया। इस कार्रवाई से जिले की राजनीति में भूचाल आ गया है। तनवीरुल हसन अपने समर्थकों के साथ यूजीसी के समर्थन में पैदल मार्च निकालने वाले थे। कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण बताया जा रहा था। लेकिन इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और बिना किसी लिखित आदेश के जिलाध्यक्ष को उनके आवास से बाहर निकलने से रोक दिया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे अघोषित हाउस अरेस्ट करार दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह से ही दरियापुर जीता में भारी पुलिस बल तैनात रहा। जैसे-जैसे कार्यकर्ता जुटने लगे पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें मौके से हटा दिया। एएसपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.