वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी। यूजीसी रेगुलेशन-2026 पर रोक के लिए बीएचयू के शोधछात्र डॉ. मृत्युंजय तिवारी की याचिका पर पैरवी करने वाले अधिवक्ता नीरज सिंह का रविवार को बीएचयू में सम्मान किया गया। अधिवक्ता नीरज सिंह बीएचयू के पूर्व छात्र भी हैं। रविवार को बीएचयू आगमन पर अभिषेक कुमार सिंह, हर सिंह, अभय सिंह निक्कू, पतंजलि पांडेय, रजत, निशांत, सत्यम राय, एलेन शर्मा, रोशन, हिमांशु राय, शाश्वत चतुर्वेदी, रजत सिंह, कुमार ज्ञानेंद्र सिंह, शाश्वत, उत्कर्ष द्विवेदी, दिनेश मिश्रा सहित सैकड़ों छात्रों ने उनका सम्मान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...