देवरिया, फरवरी 8 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। यूजीसी रेगुलेशन को लेकर समान न्याय संघर्ष समिति के नेतृत्व में जिलेभर में चलाए जा रहे मांगपत्र अभियान के तहत शनिवार को तहसील सलेमपुर परिसर में कैंप लगाकर लोगों से मांगपत्र भरवाया गया। अभियान के दौरान करीब 16 सौ से अधिक लोगों ने मांग पत्र भरा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भरे गए मांगपत्र आगामी 16 फरवरी को देवरिया के चंडिका छात्रावास मैदान में आयोजित महापंचायत के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित कर जिला प्रशासन के जरिए भेजा जाएगा। इसी क्रम में समिति के सदस्यों ने अपनी मांगों से संबंधित पत्रक तहसीलदार अलका सिंह को सौंपा। इस दौरान अमित सिंह बबलू, चंद्रभूषण पांडेय, रवि प्रकाश मिश्र छोटे, नित्यानंद उपाध्याय, नवीन कुमार तिवारी, अजय मिश्र पुल्लू, सच्चिदा सिंह राना, अरुण कुमार मिश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.