नई दिल्ली, जनवरी 27 -- UGC के नए नियमों के खिलाफ देश के कई शहरों की तरह यूपी के भी अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मंगलवार को राजधानी लखनऊ में विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने बैरिकेडिंग फांदी और जमकर नारेबाजी की। 'काला कानून, वापस लो' के नारे लगाए गए। वहीं गोरखपुर में भी यूनिवर्सिटी छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि नए नियम उच्च शिक्षा को बुरी तरह प्रभावित करेंगे। छात्रों ने विश्वविद्यालय गेट पर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बस्ती में भी मंगलवार को हर्रैया तहसील क्षेत्र में छात्रों ने प्रदर्शन किया। वहीं रायबरेली से कुछ युवा कार्यकर्ताओं ने सवर्ण समाज के नेताओं को चूड़ियां भेजीं। गोरखपुर में डीडीयू गेट प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.