बगहा, फरवरी 12 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय राष्ट्रीय छात्र शक्ति के द्वारा गुरुवार को नगर के एमजेके कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक यूजीसी बिल के समर्थन में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया गया। जिसमें नगर के जगजीवन छात्रावास के छात्रो के साथ अन्य छात्र भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय छात्र शक्ति के प्रदेश संयोजक राकेश पटेल व जगजीवन छात्रावास के छात्र नायक पवन कुमार ने बताया कि यूजीसी बिल एससी एसटी, ओबीसी की मांग जायज है। न्यायाधीश द्वारा हमारे लोग के साथ गलत किया जा रहा है। यूजीसी बिल लागू नहीं होगा तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। राष्ट्रीय छात्र शक्ति के जिला संयोजक रोहित देव रंजन ने कहा कि एससी एसटी ओबीसी के साथ कॉलेज कैंपस में मनुवादियों के द्वारा अनेक प्रकार का प्रताड़ित किया जाता है। यह बिल अति आवश्यक है। गोरख विद्यार्थी ने बताया कि इस बिल के लागू हो जाने से ...