मुरादाबाद, फरवरी 2 -- मूंढापांडे में सोमवार को श्री करणी सेना एवं क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए यूजीसी बिल के विरोध में मनकरा मोड़ पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षत्रिय महासभा के युवा जिलाध्यक्ष अनित ठाकुर ने मूंढापांडे इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार इस काले कानून को वापस ले। यदि केंद्र सरकार यह कानून वापस नहीं लेती है, तो समस्त स्वर्ण समाज खुलकर इस कानून का विरोध करेगा। श्री करणी सेना के जिलाध्यक्ष अविनाश चौहान ने बताया कि यह लड़ाई प्रदेश की भाजपा सरकार या सरकार के मुखिया से नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा स्वर्ण समाज पर थोपे गए इस काले कानून के खिलाफ है। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट सचिन ठाकुर, ब्...