कन्नौज, जनवरी 29 -- कन्नौज, संवाददाता। उच्च शिक्षण संस्थानों से जुड़े यूजीसी बिल को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। गुरुवार को करणी सेना भारत ने कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर बिल को सामान्य वर्ग के छात्रों के हितों के खिलाफ बताया और इसे शिक्षा व्यवस्था में नई विसंगतियां पैदा करने वाला करार दिया। हालात को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रदर्शन के उपरांत करणी सेना भारत ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष हिमांशू प्रताप सिंह ने कहा कि यूजीसी बिल में कई ऐसी व्यवस्थाएं हैं, जो सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल शिक्षा व्यवस्था को जातिगत आधार पर विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.