लखनऊ, फरवरी 7 -- यूजीसी को लागू करने के समर्थन में सुहेलदेव आर्मी मार्शल समाज के कार्यकर्ता शनिवार को विधानसभा के सामने पहुंच गए। सड़क पर बैठकर यूजीसी लागू करने की मांग करने लगे। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने तुरंत पहुंचकर उन सभी को वहां से हटाया। इस बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। सभी को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन भेज दिया गया। वहीं, परिवर्तन चौक पर धरना दे रहे छात्र संगठन के बच्चों को हटाने हजरतगंज पुलिस पहुंची। रात तक गहमगहमी के बाद छात्र वहां से हटाए जा सके। विधानसभा गेट के सामने यूजीसी लागू करने की मांग को लेकर सुहेलदेव आर्मी मार्शल समाज के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिन में पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यूजीसी गाइडलाइन लागू करो के नारे लगाने लगे। कार्यकर्ता विधानसभा के सामने सड़क पर बैठ गए। काफी देर तक एसीपी हजरतगंज औ...