भदोही, फरवरी 13 -- भदोही। सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने सीएचसी सुरियावां का निरीक्षण किया। साथ ही चौगुना में भारत माता मंदिर में प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान यूजीसी के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में एसआईआर चल रहा है। सभी निर्वाचन विभाग का सहयोग करें। सीएचसी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला और बुजुर्ग मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उनके परिजनों से फोन पर बात कर सुविधाओं और दिक्कतों के बारे में जाना। अस्पताल में मरीजों की संख्या ठीक होने पर बाउंड्रीवाल समेत अन्य खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। वहीं, सपा प्रमुख पर कुछ भी बोलने से इनकार किया। दावा किया कि भाजपा सरकारें सभी के हित में काम कर रहीं हैं। पूर्व विधायक रवीन्द्रनाथ त्रि...