गया, मई 17 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के लाइफ साइंस विभाग के दो विद्यार्थियों ने राष्ट्रस्तरीय सीएसआईआर यूजीसी नेट - जेआरएफ 2024 परीक्षा में बाजी मारी है। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि एनटीए की ओर से आयोजित परीक्षा में एमएससी लाइफ साइंस के छात्र अनुकूल ने 205वीं अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) के साथ जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) और सहायक प्रोफेसर के लिए अर्हता प्राप्त की है। वहीं विभाग के एक अन्य छात्र मनीष कुमार ने नेट उत्तीर्ण कर सहायक प्रोफेसर और पीएचडी में नामांकन के लिए अर्हता प्राप्त की है। पीआरओ ने बताया कि अन्य विभागों के भी छात्रों ने भी सीएसआईआर यूजीसी नेट कामयाबी हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया है। विद्यार्थियों को मिली सफलता पर सीयूएसबी के कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.