गिरडीह, फरवरी 1 -- तिसरी, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए काला क़ानून यूजीसी के खिलाफ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार शाम तिसरी में सवर्ण एकता मंच द्वारा मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सवर्ण समाज के लोग तिसरी के गांधी मैदान में जुटे, जहां से लोगों ने हाथों में मशाल लेकर व स्लोगन लिखी तख़्तियां लेकर मुख्य मार्ग से जुलूस की शक्ल में गगनभेदी नाता लगाते हुए तिसरी बाजार के आगे तक गए। इसके बाद वहां से पुनः गांधी मैदान आए जहां जुलूस समाप्त हो गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोग केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ यूजीसी कानून वापस करो, केंद्रीय शिक्षा मंत्री हाय-हाय, सनातनियों को जाति-पाति में बांटना बंद करो, जात-पात की राजनीति नहीं चलेगी, छात्रों के भविष्य से खेलना बंद करो आदि नारे लग...