मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में बुधवार को सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोगों ने यूजीसी कानून के विरोध में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस कानून को सवर्ण विरोधी बताया। एसडीएम को ज्ञापन लेकर एक्ट को वापस लेने की मांग की गई। महासभा के संरक्षक नरेश गौड़ ने कहा कि यूजीसी एक्ट समाज में असंतुलन पैदा कर सकता है। इससे विभिन्न वर्गों के छात्रों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। सरकार से एक्ट को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर संगठन प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन करेगा।संगठन के अध्यक्ष केपी शर्मा ने कहा कि यूजीसी के नए नियम सवर्ण समाज के छात्र-छात्राओं के हितों के साथ खिलवाड़ हैं जिन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस 'काले कानून' को वापस नहीं लिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.